आप Clue ऐप में जो भाषा देखते हैं, वह स्वचालित रूप से उस भाषा से निर्धारित होती है जिस पर आपका डिवाइस सेट है। उदाहरण के लिए, यदि आपका उपकरण अंग्रेज़ी में है, तो Clue ऐप्प अंग्रेज़ी में सेट होगा।
अभी, ऐप्प 15 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। यदि आप Clue ऐप्प की भाषा बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। जो लोग iOS उपकरणों का उपयोग करते हैं उनके पास दो विकल्प होते हैं, और जो लोग Android का उपयोग करते हैं उनके पास एक विकल्प है।
iOS के लिये
अपने डिवाइस की भाषा बदलने के लिए (ये बदलाव Clue ऐप्प पर भी दिखेगा):
- अपने डिवाइस की 'सेट्टिंग्स ' खोलें।
- 'सामान्य' पर टैप करें।
- 'भाषा & क्षेत्र' पर टैप करें।
- '[Device] भाषा' पर टैप करें।
- अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
सिर्फ Clue ऐप्प की भाषा बदलने के लिए:
- अपने डिवाइस की 'सेट्टिंग्स' खोलें।
- स्थापित किए गए ऐप्स की सूची में से 'Clue' पर टैप करें।
- 'भाषा' पर टैप करें।
- अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
Android के लिए
अपने डिवाइस की भाषा बदलने के लिए (ये बदलाव Clue ऐप्प पर भी दिखेगा):
- अपने डिवाइस की 'सेट्टिंग्स' खोलें।
- 'सिस्टम' पर टैप करें।
- सैमसंग उपकरणों पर यह 'सामान्य प्रबंधन' भी हो सकता है।
- 'भाषाएं और इनपुट' पर टैप करें।
- 'भाषा' पर टैप करें।
- ' भाषा' जोड़ें पर टैप करें।
- अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
- यदि संकेत दिया जाए, तो क्षेत्र चुनें।
- भाषा बदलने के लिए 'डिफ़ॉल्ट रूप में सेट करें' पर टैप करें।
- यदि 'डिफ़ॉल्ट रूप में सेट करें' विकल्प उपलब्ध नहीं है, तो भाषा को अपनी भाषा सूचियों में जोड़ें और सुनिश्चित करें कि यह सूची में सबसे ऊपर है।
- आपको आपके डिवाइस में अपडेट की गई भाषा अपने आप दिखाई दे जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं, तो अपने डिवाइस को दोबारा स्टार्ट करें।
कभी कभी (उदाहरण के लिए, Xiaomi फोन) भाषाओं की सूची को सहेजना संभव नहीं होता है और आप एक समय में केवल एक ही भाषा का चयन कर सकते हैं। ऐसे उपकरणों पर भाषा बदलने के बाद, परिवर्तन को प्रभावी बनाने के लिए आपको Clue ऐप्प को हटा कर फिर से स्थापित करना होगा।